गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सोहना-धुनेला रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार बाउसंर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के लिए गुरुग्राम, रोहतक और दिल्ली के अस्पतालों के चक्कर काटने के दौरान दम तोड़ दिया। भोंडसी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अंकित निवासी सोहना के रूप में हुई है। वह सुभाष चौक स्थित एक वाइन शॉप पर बाउंसर की नौकरी करता था। चार मार्च की रात करीब नौ बजे अंकित बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकला था। सोहना ढाणी के पास एलआईडी सोसाइटी के समीप एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अंकित घटनास्थल पर पड़ा रहा,लेकिन कोई मदद के लिए राहगीर नहीं आया।हादसे की सूचना मिलने पर अंकित के ताऊ सतीश और ...