सीतापुर, फरवरी 20 -- महमूदाबाद। महमूदाबाद इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार माता-पिता समेत तीन लोग चोटिल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल पिता का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदरपुर के बजेहरा गांव निवासी हरेश कुमार अपनी पत्नी धन देवी व बेटी जयंती (8) और बेटे सुशील के साथ बाराबंकी के फतेहपुर के कटघरा स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह महमूदाबाद गोड़ैचा मुख्य मार्ग पर डफरा मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने जयंती को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.