बहराइच, मई 4 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर टेढ़वा बसंतपुर के पास रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। लखनऊ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-लखनऊ हाईवे पर आरआर अकादमी के पास हुई इस दुर्घटना में फखरपुर थाने के मरौचा निवासी टिंकू गुप्ता (38) पुत्र नकछेद गुप्ता और लालापुरवा निवासी रमेश (30) पुत्र मैकू की भीषण टक्कर के चलते मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत दोनों युवक शहर से अपने गांव लौट रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही टिकोरा मोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त क...