बक्सर, अप्रैल 1 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। चौसा-कोचस रोड पर राजपुर सब्जी मंडी के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन किशोर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना के पिपराढ़ गांव निवासी अनमोल कुमार, अनूप कुमार और शैलेश कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर राजपुर गए थे। तीनों घर की तरफ लौट रहे थे कि राजपुर सब्जी मंडी के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों लड़के बाइक से नीचे गिर गए। तत्काल तीनों को राजपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अनमोल कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं बाकी दो लड़कों को आवश्यक इलाज के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.