जामताड़ा, अप्रैल 17 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के रामनगर पेट्रोल पंप के समीप शाम करीब 4:30 बजे हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जेरुआ गांव निवासी तनवीर अंसारी (18), समसाद अंसारी (16) और जमील अंसारी (15) पेट्रोल भरवाकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.