सीतापुर, मार्च 20 -- संदना, संवाददाता। संदना इलाके में गुरुवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर कर चोटिल हो गया। सिधौली सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है। सिधौली के आलादादपुर निवासी अभिषेक शुक्ला गुरुवार रात किसी काम से बाइक से निकले थे। करीब 8:30 बजे वह मंगलम चौराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइके में टक्कर मार दी। टक्कर से वह कुद दूर तब बाइक समेत घिसटते चले गए। आसपास के लोगों की मदद से अभिषेक शुक्ला को सिधौली सीएचसी भेजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...