औरैया, मार्च 13 -- अयाना। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के उमरी निवासी दीपचंद्र 27 अपने भतीजे अजीत उर्फ सोनू 22 के साथ बाइक से भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर सेंगनपुर की ओर आ रहे थे। जुहीखा यमुना पुल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी अयाना ले आई। यहां डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल आए अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सराय टड़वा निवासी दीपचंद्र के बहनोई सुनील ने बताया कि दीपचंद्र के बाबा का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनके त्रियोदशी संस्कार के लिए दोनों बाइक से कार्ड देने के लिए टड़वा आ रहे थे। रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया कि घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.