बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर। नूरपुर रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना हल्दौर के ग्राम नवादा तुला निवासी 35 वर्षीय रूपेंद्र पुत्र हरि सिंह अपने साथी तुषार पुत्र कन्हैया के साथ शनिवार की सुबह गांव बाहुपुर से एक रिश्ते में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। बताया जाता है कि नूरपुर रोड स्थित आरवीआईटी कॉलेज के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल साथी तुषार पुत्र कन्हैया का उपचार जारी है। रूपेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। म...