फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-मथुरा रोड पर एलएंडटी कंपनी के पास हुए अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गौतमपुरी फेस-दो बदरपुर दिल्ली निवासी महेश ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा 29 वर्षीय लाल सिंह सेक्टर-28 स्थित एक होटल में साफ-सफाई का काम करता था। 13 मार्च को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह एलएंडटी कंपनी गेट नंबर-दो के पास पहुंचा तो तभी पीछे से तेज गति आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.