बहराइच, अक्टूबर 4 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के कोनारी गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते ड्यूटी करके अपने घर आ रहे पीआरडी कर्मी की मौत हो गई।कैसरगंज थाने के डिहवा के मजरे नत्थनपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र (50) पुत्र गुरुप्रसाद पीआरडी में थे।वह रविवार सुबह विशेश्वरगंज से वह अपनी ड्यूटी करके बाइक से अपने गांव आ रहे थे। कैसरगंज थाने के कोनारी गांव के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायल को कैसरगंज सीएचसी पहुंचाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी । थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान ...