तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल
इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- बसरेहर, संवाददाता। ऊसराहार थाना क्षेत्र में समथर बंबा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना भरथना क्षेत्र के ताल पार निवासी उदयवीर सिंह पुत्र रामस्वरूप अपने 75 वर्षीय पिता रामस्वरूप पुत्र होरीलाल के साथ ऊसराहार क्षेत्र के गांव भूटा में एक दावत में शामिल होने गए थे। देर शाम दोनों बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे समथर के पास चौपला बंबा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे खड्डे में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.