तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पांचवीं का छात्र गंभीर
गोरखपुर, अगस्त 6 -- सरहरी। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बालापार-टिकरिया मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से कक्षा पांच का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मंगलपुर निवासी 12 वर्षीय अमित निषाद प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर पढ़ने जा रहा था, तभी गोरखपुर की ओर से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे पहले सोनबरसा स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.