गोरखपुर, अप्रैल 4 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज इलाके में सड़क हादसे में बीते रविवार को घायल सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार निवासी दो सगे भाइयों में एक की शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे भाई का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे करुणाकर प्रसाद द्विवेदी और दिवाकर प्रसाद द्विवेदी बाइक से गोरखपुर से अपने गांव उस्का बाजार लौट रहे थे। महावनखोर और कैम्पियरगंज के बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा सीएचसी कैम्पियरगंज ले जाया गया, जहां हालत ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.