लखनऊ, फरवरी 13 -- एचएएल पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस युवक को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से बिहार निवासी गजेंद्र कुमार (40) निजी वाहन चालक था। वह डूडा कॉलोनी, हरदाथी खेड़ा में किराए पर रहता था। पड़ोसी राम प्रताप ने बताया कि गजेंद्र डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह एचएएल के पास पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने गजेंद्र की बाइक में टक्कर मार भाग गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में लेहिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने गजेंद्र को मृत घोषित क...