सीतापुर, मई 7 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर सिकंदराबाद के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाची-भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही महमूदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों जीवन की जंग हार चुके थे। मृतकों की पहचान रामपुर कला के लोना गांव निवासी विशाल पाण्डेय (19) और उनकी चाची ज्ञाना देवी (60) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों गुरुवार दोपहर बाइक से लखनऊ के अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार का हाल जानने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चाची-भतीजे की दर्दनाक मौत दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वे बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर सिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.