बदायूं, जनवरी 6 -- बिल्सी। नगर के अंबियापुर चौराहा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक घोड़ा तांगा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तांगा सड़क किनारे पलट गया। हादसे में घोड़े और तांगा चालक को गंभीर चोटें आई हैं। अंबियापुर चौराहा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने घोड़ा तांगा को टक्कर मार दी, जिससे तांगा पलट गया। हादसे में तांगा चालक गुड्डू तथा घोड़ा घायल हो गए। गनीमत रही कि उस समय कोई अन्य वाहन हादसे की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.