तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत
रायबरेली, मई 31 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के सुंदरगंज चौराहा बाजार में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सब्जी विक्रेता की सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पुरे मैकी मजरे जगदीशपुर निवासी रामखेलावन पुत्र राजाराम (55) के रूप में हुई। वह शुक्रवार की रात बाजार में सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे, तभी सुंदरगंज चौराहे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घायल की स्थिति घायल अवस्था में उन्हें सबसे पहले डीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.