बिजनौर, फरवरी 27 -- चांदपुर-नूरपुर मार्ग स्थित भगवत पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार किसान नेता की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी मनोज कुमार (45 वर्ष) पुत्र चमन सिंह भाकियू लोक शक्ति में जिला सचिव के पद पर थे। चांदपुर में स्थित पेपर मिल में नौकरी करते थे। शुक्रवार सुबह पेपर मिल से ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहे थे। जब वह भगवत पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना परिजनों को दी गई मौके पर परिजन पहुंचे। घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उधर मृतक मनोज कुमार की पत्नी सिंपल ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। किसान नेता मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.