बागपत, अप्रैल 5 -- क्षेत्र के गांव शिकोहपुर निवासी एक ई-रिक्शा चालक की दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बिजलीघर के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शिकोहपुर निवासी बीरसैन ई-रिक्शा चलाता था। बीरसैन के पुत्र पंकज ने बताया कि उसके पिता शनिवार को अपने ई-रिक्शा से रोज की तरह काम के लिए बड़ौत जा रहे थे। बताया कि जब वे ट्यौढ़ी बिजली घर के सामने पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे महिंद्रा पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बीरसैन गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, उनका ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।...