बहराइच, मई 13 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच सीतापुर हाईवे के पूरे सीताराम गांव के पास सड़क पटरी किनारे बैठे अधेड़ व उसके पौत्र को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस से महसी सीएचसी लाए जाने पर अधेड़ को प्राथमिक इलाज बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। हरदी थाने के पूरे सीताराम निवासी गंगाराम (65) पुत्र भगौती व उनका पौत्र अरूण (9) खेत से घर आते समय मंगलवार शाम पांच बजे बहराइच सीतापुर हाईवे के पटरी किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अरूण को आंशिक चोटे आ गई। चालक ने फरार होने की कोशिश पर ग्रामीणों ने घेर कर उसे पकड़ लिया। घायलों को एंबुलेंस से महसी सीएचसी लाए जान...