बदायूं, मार्च 7 -- बिल्सी, संवाददाता। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शुक्रवार की शाम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसकी सास और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव कुबरी निवासी बीपी सिंह ने बताया, उनका भाई कप्तान सिंह पुत्र मेघ सिंह ससुराल थाना बिसौली क्षेत्र के गांव अंबियापुर से बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनकी सास चमेली और बच्ची भी बैठी हुई थी। जैसे ही उनकी बाइक बदायूं-बिजनौर हाईवे पर उघैती थाना क्षेत्र के गांव टिटौली के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.