बहराइच, अप्रैल 30 -- पयागपुर,बहराइच, संवाददाता। गोंडा बहराइच हाईवे पर बुधवार की आधी रात एक दर्दनाक घटना सामने आई जब बबया पुल पयागपुर के पास किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बारहसिंहा की मौत हो गई। घटना आधी रात को होने के कारण वाहन की पहचान नहीं हो सकी और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना गहरी रात में हुई जब हाईवे पर आवाजाही बेहद कम थी। सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो हाईवे किनारे बारहसिंहा का शव बुरी तरह क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। दुर्लभ वन्यजीव को इस हालत में देख स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- गर्मी, प्यास से चिड़चिड़े और हमलावर हो रहे हाथी तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। टीम ने शव को अपने कब्जे में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.