बलरामपुर, सितम्बर 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। गौरा चौराहा क्षेत्र में खेत जाते समय स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला घायल हो गईं, जबकि महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में खरझार पहाड़ी नाला पुल के पास पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग महिला का पैर टूट गया। दोनों घटनाओं में हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भुसैलवा निवासी धर्मराज पुत्र ईश्वरदीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी पत्नी सुमन देवी घर से खेत की ओर जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग महिला का पैर टूटा तुलसीपुर-गौरा मार्ग पर पहुंचने पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने ग...