सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को परिवहन विभाग ने तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने स्पीड गन व रडार गन की मदद में 150 वाहनों की जांच की। जिसमें 50 वाहनों पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया गया। बताया कि ओवर स्पीड पर नियंत्रण के लिए स्पीड गन एवं रडार गन से युक्त वाहन का उपयोग कर वाहनों की रफ्तार चेक की गई। 150 वाहनों में 50 वाहन चालक निर्धारित गति से अधिक स्पीड में दौड़ते मिले। जिन पर प्रति वाहन दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया। बताया कि तेज रफ्तार सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह है। अधिकांश दुर्घटनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.