उन्नाव, फरवरी 25 -- पुरवा। पुरवा-मौरावां मार्ग स्थित रामकली बुद्धिलाल साहू शिक्षण संस्थान के पास तेज गति से आए लोडर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि लोडर चालक टक्कर मारने के बाद वाहन समेत फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक चंदन निवासी मोहल्ला वजीरगंज सवारियां लेकर पुरवा की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने नियंत्रण खोते हुए सीधे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक चंदन के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं, सवार अर्पिता द्विवेदी निवासी मोहल्ला दलीगढ़ी और शगुन निवासी मोहल्ला कस्टोलवा भी गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.