तेज रफ्तार रोडवेज बस ट्रक से टकराई, नौ यात्री घायल
सीतापुर, मार्च 26 -- कमलापुर, (सीतापुर) संवाददाता। जिले के कमलापुर में गुरुवार दोपहर कैसरबाग डिपो की एक रोडवेज बस विपरीत लेन में आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस चालक समेत नौ यात्री चोटिल हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस गुरुवार को लखीमपुर जा रही थी। बस में चालक नरेन्द्र पाल, परिचालक राजीव और करीब चालीस सवारियां सवार थीं। दोपहर करीब एक बजे जब बस सीतापुर के कमलापुर स्थित सुरैंचा के पास पहुंची तो सामने से एक ट्रक अचानक लेन बदलकर बस की तरफ आ गया। चालक नरेन्द्र पाल ने तत्काल ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन इतने कम समय में बस को रोक पाना संभव नहीं हो सका और दोनों वाहन आपस में भिड़ गए।सड़क हादसे में चालक नरेन्द्र पाल के अलावा शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.