दुमका, जनवरी 22 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।दुमका-रामपुरहाट मार्ग में जबरदहा मोड़ के समीप तेज रफ्तार में जा रही ट्रेलर ट्रक असंतुलित होकर जंगल में सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हालांकि मौके पर बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। जिसमें दुमका की ओर जा रहे बोलेरो सवार महिला पुरुष बच्चे सहित पांच लोग ट्रक के धक्का लगने से बाल बाल बच गए। बताया जाता है ट्रेलर ट्रक संख्या बीआर 27जीए 8628 तेज रफ्तार में दुमका से सरसडंगाल की ओर जा रहा था की जबरदहामोड़ के समीप असंतुलित होकर सड़क किनारे जंगल में गड्ढे में घुस गई। बताया जाता है चालक तेजी एवं लापरवाही से परिचालन करने के कारण दुर्घटना का शिकार हुआ। ग्रामीण द्वारा बताया गया कि चालक नशे में धुत्त देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.