रांची, मई 11 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी सूर्य मंदिर के निकट मोड़ पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक तेज रफ्तार मालवाहक ऑटो हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में चालक सहित पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि हादसे में किसी की जान नहीं गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एक निजी क्लिनिक पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बताया गया कि ऑटो स्टेशन रोड से इटकी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सूर्य मंदिर के पास मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे ऑटो दो से तीन बार पलट गया। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना सूर्य मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...