तेज रफ्तार मर्सिडीज डिवाइडर से टकराई, बिहार सीएम सुरक्षा में तैनात जवान समेत दो घायल
रायबरेली, जुलाई 21 -- शुकुल बाजार,(अमेठी), संवाददाता। अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बिहार के मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक जवान समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की रेस्क्यू टीम और शुकुल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शुकुल बाजार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा एक्सप्रेसवे के किमी 67.1 पर हुआ। घायलों की पहचान शिरिष्ट कुमार यादव (40) पुत्र जय प्रसाद यादव, निवासी अब्दुलपुर, हनुमान मंदिर, वैशाली (बिहार) तथा दीपक कुमार सिंह (24) पुत्र जितेंद्र, निवासी बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.