बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे की है। बताया गया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हजरतपुर समसपुर निवासी मुकेश कुमार के दोनों बेटे हिमांशु और तुषार अपने दोस्त हर्ष के साथ मोटरसाइकिल से बुलंदशहर नुमाइश देखने जा रहे थे। जैसे ही वे बुलंदशहर-औरंगाबाद रोड से गांव धमेडा कीरत जाने वाले मार्ग पर पुराने गैस गोदाम के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हर्ष और तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बुलंदशहर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। हर्ष को भर्ती किया गया, जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.