देवघर, मई 11 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़ा बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाइक सवार की पहचान बराकर निवासी 50 वर्षीय चिकु रवानी के रूप में हुई है, जो सबैजोर निवासी सरलु रवानी के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। ग्रामीणों ने बताया कि चिकु रवानी बाइक के साथ सड़क पार कर रहा था, तभी गिरिडीह की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया। जोरदार टक्कर की वजह से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार होने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और धमना रेलवे फाटक के पास चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.