तेज रफ्तार बोलेरो यात्री प्रतीक्षालय से टकराई, बड़ा हादसा टला
नैनीताल, जुलाई 1 -- नैनीताल। ज्योलीकोट के समीप सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो के टकराने से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में प्रतीक्षालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रही बोलेरो ज्योलीकोट के पास नंबर वन बैंड पर अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रतीक्षालय का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि वाहन चालक कुसुमखेड़ा निवासी जयकिशन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बोलेरो को सीज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.