बांदा, मई 11 -- पैलानी। पैलानी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो आनियंत्रित को पलट गई। इसमें सवार युवक की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी 42 वर्षीय जयदेव पुत्र बैजनाथ ससुराल महोबा के सिचौरा गया था। सोमवार को वह पत्नी पूजा और बच्चों को लेकर गांव आ रहा था। सभी लोग बस से पैलानी डेरा उतरे। वहां से बोलेरो में बैठ कर गांव जा रहे थे। तभी काना खेड़ा के पास तेज रफ्तार बोलेरो आनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार जयदेव उसकी 38 वर्षीय पत्नी पूजा, बुलेरो चालक 50 वर्षीय विसंभर,...