महाराजगंज, अप्रैल 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के करमही में सोमवार की देर रात एक एक हादसा हो गया। कुशीनगर से बारात लेकर सिन्दुरिया की ओर आ रही बोलेरो ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार चार लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सोमवार की रात पुलिस पीआरबी टीम को सूचना मिली कि एक बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी है और खुद भी पलट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बोलेरो बारात लेकर कुशीनगर जनपद से सिन्दुरिया की ओर जा रही थी। करमही गांव के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल साइकिल सवार की पहचान मोहफिल (50) पुत्र मुन्नी, निवासी करमही थाना सिन्दुरिया के रूप में हुई। ...