सीतापुर, फरवरी 28 -- अमेठी, संवाददाता। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कंसापुर गांव में शुक्रवार शाम घर लौट रही 18 वर्षीय युवती को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जबकि उसका छोटा भाई बाल बाल बच गया। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती उछलकर करीब दस फुट दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कंसापुर निवासी पशुपालक किसान शारदा चौरसिया की 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया अपने 10 वर्षीय भाई प्रांजल के साथ साइकिल से दूध बेचने दुग्ध क्रय केंद्र गई थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों दूध देकर घर लौट रहे थे। अ...