रायबरेली, अप्रैल 27 -- ऊंचाहार (रायबरेली),संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के नगर के छोटी रेलवे क्रासिंग संख्या 43 सी पर सोमवार को एक बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने बंद रेलवे फाटक के बूम में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। इस अचानक हुई टक्कर से क्रासिंग के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को रायबरेली-ऊंचाहार शटल पैसेंजर ट्रेन के स्टेशन पर आगमन की सूचना प्राप्त हुई थी। रेलवे नियमों का पालन करते हुए गेटमैन ने यातायात रोककर फाटक बंद कर दिया था। इसी बीच, एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बंद फाटक की परवाह किए बिना सीधे बूम में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर के समय ट्रेन क्रासिंग से कुछ दूरी पर थी, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.