गुमला, अप्रैल 14 -- गुमला। जारी थाना क्षेत्र के कांडी श्रीनगर निवासी जितेंद्र साय ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जितेंद्र साय अपने टुकटुक से बिरसा मुंडा पार्क के पास से यात्रियों को लेकर सिलम ढलान की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने लापरवाहीपूर्वक टुकटुक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टुकटुक सवार कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- चारपहिया का बस पड़ाव में तांडव, दो लोग हिरासत में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.