फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 23 -- कायमगंज, संवाददाता।कायमगंज-अचरा रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। नगर से सटे पितौरा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक हसीन शनिवार को पुलगालिब तिराहे से करीब आधा दर्जन सवारियां लेकर अचरा रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही ईरिक्शा अलाहदादपुर गांव के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईरिक्शा का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गन्ने के पानी भरे खेत में जा घुसी। इस दौरान चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना देख आ...