आदित्यपुर, अप्रैल 17 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र में टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिलगू के पास हाइवे पर बोलेरो अनियंत्रित हो डिवाइडर को तोड़ने के बाद कई बार पलटती हुई दूसरे लेन में खड़ी हो गई। एयर बैग खुल जाने के कारण चालक की जान बच गयी। उसे इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया। घटना गुरुवार देर शाम की है। दुर्घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तथा छानबीन की। बता दें कि बुधवार की दोपहर में टाटा-रांची हाइवे पर भादुडीह के पास बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हुई थी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में चालक और मालिक पर प्राथमिकी इसमें चालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- स्पीड कार ने पीछे से ट्रक को जोरदार टक्कर मारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.