मऊ, जनवरी 29 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा बाजार से लगभग एक किलोमीटर पूरब तरफ राजमार्ग संख्या-34 पर स्थित गड़वा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह एक वृद्ध को बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे वृद्ध गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि 65 वर्षीय छतरु चौहान पुत्र स्व.अवध चौहान निवासी खड़ारगाड़ी अपने घर से मऊ जाने के लिए सड़क पर आए। इसी बीच सड़क पार करते समय तेज गति से आई बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उक्त घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.