तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल
गौरीगंज, अगस्त 7 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोईया गांव के पास अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग पर गुरुवार देर रात करीब 10:45 बजे सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी युवक स्कूटी से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगिरवा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर में गंभीर चोट होने की बात कही। सूचना पर पहुंची मुंशीगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.