मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक गंभीर सड़क हादसे ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। गांव लोगी खुर्द के पास हाई वे किनारे जूस पी रहे बाइक सवार दंपति और उनका तीन साल का मासूम बेटा बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर निवासी अफसर अली (35) अपनी पत्नी नाजरीन (32) और तीन वर्षीय बेटे नोमान के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और पास ही लगे एक ठेले पर जूस पीने के लिए रुक गए। तभी अचानक सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खड़े परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल ...