मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- काशीपुर- मुरादाबाद मार्ग पर मंगलवार दोपहर लोगी खुर्द के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार की चपेट में आकर दंपति और उनका तीन साल का मासूम बेटा घायल हो गया था। गंभीर घायल दंपति की मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम परवतपुर निवासी अफसर अली (35) पत्नी नाजरीन (32) और तीन वर्षीय बेटे नोमान के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और पास ही लगे एक ठेले पर जूस पीने के लिए रुक गए, तभी अचानक सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने संतुलन खो दिया और जूस पी रहे परिवार को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया था। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत सीएचसी चिकित्सकों ने घायलों की बिगड़ी हालत देख तत्काल रेफर कर दिया,जिन्हें काशीपुर...