तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल, केस दर्ज
मऊ, मई 31 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के धर्मपुर टाड़ी निवासी राजेश चौहान ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका भाई रामप्रवेश चौहान अपनी बाइक में नंबर प्लेट लगवाने के लिए जा रहा था। इसी बीच पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही एक बोलेरो के चालक ने लापरवाही और अत्यधिक गति से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार रामप्रवेश चौहान और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.