छपरा, अप्रैल 9 -- तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक फरार एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के समीप गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक एकमा से मांझी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सीवान जिले के गोरियाकोठी निवासी मोनू कुमार (30) और पंकज कुमार (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार ...