बाराबंकी, मई 24 -- सूरतगंज,(बाराबंकी) संवाददाता। बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई और बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और एक युवक का पैर कटकर दूर झाड़ियों में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कराया。

हादसे का विवरण मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी हनीफ क...