तेज रफ्तार बुलेट ने किसान को मारी टक्कर, मौत
झांसी, मई 3 -- झांसी, संवाददाता बड़ागांव थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। तेज ऱफ्तार बाइक ने किसान को टक्कर मार दी। वहीं हादसे के बाद घटना स्थल से करीब एक किमी दूर बचावली के पास शव सड़क किनारे मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर मारने के बाद बाइक चालक शव को इलाज के बहाने लेकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव दोन निवासी कालूराम कुशवाहा (46) बेटा छग्गीलाल किसान थे। बीते रोज वह बड़ागांव किसी काम से गए थे। जैसे ही छोटी बचावली गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक टक्कर मारती हुई निकल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। बीती देर रात जब कालूराम घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तलाश की। भाई मान सिंह ने बताया कि पता चला कि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.