अयोध्या, अप्रैल 18 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बुलेट की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मलेथू कनक निवासी शिवकुमार वैश्य के अनुसार उनके भाई रूद्र प्रसाद 10 अप्रैल 2026 की शाम मोटरसाइकिल से पिपरी जलालपुर से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे पातूपुर तिराहे के पास एक मेडिकल स्टोर के सामने फैजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रूद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल दर्शननगर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.