गंगापार, मई 4 -- करछना क्षेत्र के करेहा गांव में रविवार रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार करेहा गांव निवासी आलू व्यवसायी शंकर लाल पटेल की पत्नी 60 वर्षीय गीता देवी रात करीब 10 बजे घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान गौहनिया की ओर से आ रहे बुलेट सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक मोबाइल पर बात करते हुए बुलेट चला रहा था। टक्कर लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर अफरातफरी मच गई।परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए शहर के लिए रेफर कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.