सासाराम, जून 18 -- बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। नासरीगंज थाना क्षेत्र के धूस बाईपास पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार बालू लदे डंपर की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर डेहरी की ओर फरार हो गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान इटिम्हां पंचायत के जीना टोला धूस निवासी दिनेश चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार किशोर नासरीगंज बाजार से घर लौट रहा था। धूस चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रहे बालू लदे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बालू लदे डंपर की टक्कर से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम पंचायत के सरपंच अजय प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस क...